भारत में आज भी मनाई जाएगी दीपावली,1 नवंबर को शाम 06:16 मिनट तक है शुभ मुहूर्त ।

Spread the love

 

 

ज यानी 01 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक माह की अमावस्या है। दरअसल इस वर्ष कार्तिक अमावस्या दो दिन है, जिसके कारण 31 अक्तूबर को भी कार्तिक अमावस्या थी और आज भी है। कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी जी की पूजा होती है और दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। कुछ जगहों पर आज यानी 01 नवंबर को लक्ष्मी पूजन होगा। आपको बता दें कि इस वर्ष अमावस्या की तिथि के चलते दिवाली की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन देश के ज्यादातर जगहों में बीते दिन 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई गई, वहीं कुछ जगहों पर आज भी मनाई जा रही है।

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। तभी से हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की परंपरा चली आ रही है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की परंपरा के पीछे मार्केंडेय पुराण में बताया गया है कि जब धरती पर चारो तरफ अंधेरा व्याप्त था तब एक तेज प्रकाश के साथ कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी प्रकट होकर संसार में फैले अंधकार को दूर किया था। इस कारण दिवाली पर लक्ष्मी पूजन और दीप जलाने की परंपरा है।

 

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 

दिवाली 2024- अमावस्या तिथि 

  • कार्तिक अमावस्या तिथि प्रारंभ- 31 अक्तूबर को दोपहर 03:52 मिनट से।
  • कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त- 01 नवंबर को शाम 06:16 मिनट तक।

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त  (01 नवंबर, 2024)

और पढ़े  जी7 शिखर सम्मेलन- PM मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 05:36 से 06:16 
अवधि – 00 घण्टे 41 मिनट
प्रदोष काल – 05:36 से 08:11
वृषभ काल – 06:20 से 08:15

दिवाली लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2024
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 06:33 से 10:42 तक
अपराह्न मुहूर्त (चर) – 04:13 से 05:36 तक
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 12:04 से 01:27 तक


Spread the love
  • Related Posts

    ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

    Spread the love

    Spread the loveब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10…


    Spread the love

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love