ग्राम प्रधानों की लगाई अवैध स्ट्रीट लाइटों पर चला डंडा।

Spread the love

हल्द्वानी। ग्राम पंचायतों में बिजली की चोरी कर जलाई जा रहीं स्ट्रीट लाइटों के खिलाफ ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापे मारे। बिजली के खंभों से स्ट्रीट लाइट उतरवाकर उन्हें जब्त किया गया।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों में चोरी की बिजली से स्ट्रीट लाइटें जलाने का मामला सामने आया। मंगलवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज पांडे ने इसका संज्ञान लिया और सब स्टेशन धौलाखेड़ा व सब स्टेशन लालकुआं के जेई को अवैध स्ट्रीट लाइटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद जेई की अगुवाई में कई पंचायतों में ताबड़तोड़ छापे मारे गए। इस दौरान बिजली के पोलों में लगीं अवैध स्ट्रीट लाइटों को हटाया गया और उन्हें जब्त भी किया गया।

अवैध स्ट्रीट लाइटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कई पंचायतों से मंगलवार को लाइटें उतरवाकर उन्हें जब्त किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। सभी ग्राम प्रधानों को दो दिन का समय दिया गया है। अगर दो दिन में लाइटें नहीं हटाई गई तो विभाग ऐसे ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा।
-मनोज पांडे, एसडीओ लालकुआं


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- आज CM धामी नैनीताल दौरे पर, रक्षा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *