नैनीताल/रामनगर- बड़ी कार्रवाई,खड़िया से हो रहे थे बताशे सफेद तो वही फिटकरी से बन रहा था मिल्क केक,5 कारखानों पर जुर्माना 

Spread the love

रामनगर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर मिठाई की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए गठित समिति ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से मिठाई का निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम को छापे के दौरान बताशों को सफेद करने के लिए खड़िया और मिल्क केक बनाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल होता मिला। टीम ने जांच के बाद पांच कारखानों पर जुर्माना लगाने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक और खाद्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा मिठाई बनाने का लाइसेंस नहीं होने पर तीन जगहों को सील भी किया गया।

एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में गूलरघट्टी, नई बस्ती और खताड़ी के क्षेत्रों में पांच कारखानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें अवैध रूप से मिठाई का निर्माण हो रहा था। पांचों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मिठाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में सीओ बीएस भंडारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, तहसीलदार कुलदीप पांडेय, ईओ आलोक उनियाल, पूर्ति निरीक्षक कमल तिवारी आदि शामिल रहे।

 

प्रतिबंधित रसायनों से बनाई जा रही थी मिठाई
एसडीएम ने बताया कि जांच में पाया गया कि कई निर्माण इकाइयां मिठाइयां बनाने में प्रतिबंधित रसायनों जैसे फिटकरी और टाल्क पाउडर का उपयोग कर रही थीं। यह खाद्य सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है। मिठाई निर्माण स्थलों पर सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। जांच के दौरान नगर पालिका रामनगर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी जुर्माना लगाया और चार किलो प्लास्टिक जब्त किया। तीन निर्माण स्थलों को सील कर दिया गया, क्योंकि उनके पास मिठाई निर्माण के लिए कोई लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा मिठाई निर्माण में शामिल श्रमिकों का सत्यापन नहीं होने के कारण पुलिस ने उनका चालान भी किया।

और पढ़े  उत्तराखंड - भारत-नेपाल के शीर्ष अफसर पहुंचे देहरादून: रात्रिभोज पर की मुलाकात, सीमा और व्यापार के मुद्दे पर होगी बात

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love