हरिद्वार: बिग न्यूज़- जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे को किया गया जूना अखाड़े से बर्खास्त

 

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद अखाड़े से बर्खास्त कर दिया है। पिछले दिनों अल्मोड़ा जेल में कुछ संतों की ओर से  पांडे को दीक्षा देते हुए कई मठों की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

मामला तूल पकड़ने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरि महाराज ने जांच कमेटी गठित की थी। अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को जूना अखाड़े के कुछ संतों ने जेल में सन्यास की दीक्षा दी थी। जिसके बाद बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था। आननफानन में जूना अखाड़े ने इस मामले में जांच कमेटी का गठन कर इसकी जांच करवाई।

जांच पूरी करने का समय दिया गया था
जूना अखाड़े में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया था। दशहरा तक जांच पूरी करने का समय दिया गया था।

जूना अखाड़ा की जांच पूरी होने के बाद प्रकाश पांडे उर्फ पीपी को बर्खास्त कर दिया गया है। कहा की जेल में प्रकाश पांडेय को दीक्षा देने वाले संत फर्जी संत थे। सिर्फ दशनामी कुछ संत इसमें शामिल थे। उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। संतों की भूमिका के सवाल पर हरिगिरि ने कहा कि मामले फिलहाल पीपी को बाहर किया है।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…