रावण दहन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदान,धू-धूकर जला रावण, गूंजे जय श्रीराम ने नारे

Spread the love

आज देशभर में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में रावण दहन हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। दोनों ने पहले राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया और फिर आरती उतारी। इसके बाद राम-रावण का युद्ध देखा। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया।

नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल पहुंचे सोनिया-राहुल गांधी
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। सभी ने रामलीला का मंचन देखा और रावण दहन समारोह में भाग लिया। वहीं नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पहुंचें और समारोह में भाग लिया।

‘भारत एकजुट है’
भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है ‘सबका साथ सबका विकास’। भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे और बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Spread the love
और पढ़े  एआई इम्पैक्ट समिट का आज पांचवां दिन,100+ देशों के तकनीकी धुरंधर कर रहे शिरकत
  • Related Posts

    कैबिनेट के फैसले- केरल का नाम बदलकर किया गया केरलम

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई पहली कैबिनेट…


    Spread the love

    AI समिट में प्रदर्शन मामला- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 8 आरोपी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया…


    Spread the love