Today Horoscope 12 October आज इन 3 राशि वालों को विजयादशमी पर हो सकता है फायदा,जानें अन्य राशियों के क्या है हाल।

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

 

 

मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।  आपके काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने काफी काम आसानी से निपटा पाएंगे। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

 

वृषभ राशि-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है, जिसके लिए आप काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे। आपको अपने पार्टनर पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। आपके अंदर उर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक कामों को आसानी से कर पाएंगे। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

 

मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा, लेकिन आपके बिजनेस में मशीनरी में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आपके काम लटक सकते हैं और आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। आपको काम के साथ-साथ घर के लिए भी समय निकालना होगा। इस दौरान टेंशन थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन यदि आप समझदारी दिखा कर काम करेंगे, तो आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 04 November 2026 आज इन राशि वालों के लिए है खुशखबरी, धन लाभ और तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कर्क  राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके खर्च बेवजह बढ़ेंगे, क्योंकि आप कुछ जरूरत की और कुछ बिना जरूरत की चीजों पर अच्छा धन लगाएंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो आज वह दूर होगी। माहौल खुशनुमा रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी।

 

सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, क्योंकि आप अपने खर्चों को आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास कामयाब हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपने पिताजी से कोई बात काम को लेकर करनी पड़ सकती है, तभी आपका वह काम आसानी से पूरा होगा।

 

कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, क्योंकि आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके इस स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों से आपसी लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं।

 

तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुझ बुझ दिखा कर काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सतर्क रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। आपकी कोई छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 06 November 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को बड़ा लाभ, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

 

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए आय के स्रोतों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, जिससे आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कमाई के कुछ नए जरिए मिलेंगे और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आप यदि कोई काम को लेकर धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आपकी संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है, इसलिए आप उनके करियर से संबंधित निर्णय थोड़ा सोच समझ कर ही ले, तो बेहतर रहेगा।

 

धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलो में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट होने की संभावना है, तो आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ योजना बनाकर चलेंगे, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

मकर  राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति सबंधित वाद विवाद से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं, इसलिए आप कोई भी बात बहुत ही सोच समझ कर बोले।

 

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ कामों को लेकर दुविधा रहेगी। आप एक साथ कई कामों में उलझे रहने के कारण परेशान रहेंगे। आपको बिजनेस में अक्समात लाभ मिल सकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप यदि किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह भी पूरी हो सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 November 2026 आज इन राशि वालों का बढ़ेगा कामकाज, सिंह की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मीन  राशि-
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप कोई भी लाभ का मौका हाथ से जाने ना दें, इसलिए आपको छोटी-मोटी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 November 2026 आज मिलेगा इन राशि वालों को बड़ा लाभ, पढ़ें अपना  दैनिक राशिफल।।

    मेष- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने या कामकाज में तेजी से प्रगति होने से आपका…

    Today Horoscope 05 November 2026 आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

      मेष- आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको आगे बढ़ने की ताकत देंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे, लेकिन ध्यान रखें कि हर…