Uttarakhand / जोशीमठ: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद,पढ़ी गई अंतिम अरदास

Spread the love

 

हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर साढ़े 12 बजे साल की अंतिम अरदास पढ़ी गई। सुबह मौसम खराब होने पर यहां कपाट बंद होने के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। ढाई हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हो गई थी। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया, सुबह 10 बजे सुखमणि पाठ हुआ और फिर शबद कीर्तन के बाद साढ़े 12 बजे अंतिम अरदास और गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढ़ा गया।

 

इसके बाद पंच प्यारों और इंजीनियरिंग कोर के बैंड की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित किया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान सेना के इंजीनियरिंग कोर के बैंड ने पूरे वातावरण को आनंदित कर दिया। कपाट बंद होने के बाद सभी श्रद्धालु घांघरिया लौट आए।

वहीं, कपाट बंद होने के दौरान हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने पर हल्की बर्फबारी भी हुई। हालांकि, ऊंची पहाड़ियों पर ज्यादा बर्फ पड़ी और इससे वहां कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। 25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।

 

लोकपाल मंदिर के कपाट भी हुए बंद
हेमकुंड साहिब में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले पुजारी भगवती पांडे ने मंदिर में कई पूजाएं संपन्न कीं। भ्यूंडार गांव से पहुंचे भक्तगणों ने लक्ष्मण मंदिर में पूजा-पाठ किया। इसके बाद सुबह 10 बजे सेना के बैंड की धुनों के बीच शीतकाल के लिए लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। इस मौके पर गौरव चौहान, रुपेश, मयंक, अर्जुन आदि ने पूजा के बाद मंदिर के कपाट बंद किए।

और पढ़े  ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love