महानवमी अवकाश- इस राज्य ने घोषित किया महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश

 

महानवमी के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके पहले प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित करने की सूचना शिक्षा निदेशालय ने जारी की थी।

इस पर जानकारी देते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से  प्रदेश में आधी आबादी को सशक्त करने के समेकित प्रयास हो रहे हैं।

 

महानवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश रखा जाएगा।

जगत जननी मां जगदम्बा की कृपा और उनसे प्रेम में ही हमारे जीवन की सार्थकता है। सभी को महानवमी की अग्रिम शुभकामनाएं।

बता दें कि विजयादशमी होने के कारण 12 अक्तूबर को और रविवार होने के कारण 13 अक्तूबर को भी अवकाश रहेगा।

और पढ़े  कार्तिगई दीपम: तिरुपरनकुंद्रम में दीप जलाने की तैयारी जारी, तिरुवन्नामलाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Related Posts

    रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति, क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

    उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की…

    2026 वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-: गुकेश-सिंदारोव के बीच लगातार तीसरा गेम ड्रॉ, किसका पलड़ा भारी? जानें अब तक का हाल

    इतिहास की सबसे युवा फीडे (FIDE) वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डी गुकेश (20 वर्ष) और उज्बेकिस्तान के चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव (20 वर्ष) के बीच कांटे…