अलविदा देश के ‘रतन’:- रतन टाटा को दी सलामी,अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के एनसीपीए ग्राउंड से शुरू हुई, जो वर्ली श्मशान घाट पहुंच चुकी है। यहां रतन टाटा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया।

 

वर्ली श्मशान घाट में महाराष्ट्र पुलिस ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

वर्ली श्मशान घाट में गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दिग्ग्ज उद्योगपति को नमन किया।

 

वर्ली श्मशान घाट पहुंची रतन टाटा की अंतिम यात्रा

रतन टाटा की अंतिम यात्रा वर्ली श्मशान घाट पहुंच गई है। यहां उनके पार्थिव शरीर को पुलिसकर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा वाहन से उतारा और श्मशान घाट के अंदर ले गए।

वर्ली श्मशान घाट पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वर्ली श्मशान घाट पहुंचे हैं। यहां पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार होगा।

और पढ़े  ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिकी कहर?: ट्रंप ने ठुकराया तेहरान का प्रस्ताव, नवंबर चुनाव के बाद दोबारा हमले के संकेत
  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

    भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने…