अयोध्या: मिल्कीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य,अखिलेश को बताया माफियाओं का सरगना.

 

 

अयोध्या के मिल्कीपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य अखिलेश यादव पर भड़के, अखिलेश यादव को बताया माफियाओं का सरगना.. उन्होंने कहा नकल माफिया भू माफिया धरती माफिया हो या अनेक प्रकार के माफिया हो इस गैंग के सरदार है अखिलेश यादव, अयोध्या हो या प्रदेश के किसी 75 जिले में कोई घटना होगी अगर कोई अपराध करेगा तो अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लो आप उसको बचा नहीं पाओगे, उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी..

मिल्कीपुर विधानसभा का जो यह उपचुनाव होने जा रहा है टिकट चाहे जिसे मिले लेकिन कमल का फूल जरूर खिलेगा,मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा बाकी की 9 विधानसभा सीटों में उसमें भी उसको भी जीतने का प्रयास करेंगे, दस की दसों सीटों पर भाजपा जीतेगी, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए खतरा ही है इसलिए समाजवादी पार्टी को लोग समाप्त पार्टी बनाए, यही अपेक्षा है, उपचुनाव को लेकर केशव मौर्य ने कहा समाजवादी पार्टी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है जब आंख खुलेगी तो हकीकत कुछ और होगी और कमल खिला होगा।बता दे कि मिल्कीपुर के रायपट्टी गहनाग पहुंचे केशव मौर्य ने लाभार्थियों को चेक और आवास का प्रमाण पत्र दिया।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…