उत्तराखंड: अब न्याय मित्र हेल्पलाइन से मिलेगी कानूनी मदद, पोर्टल और मोबाइल एप किया गया तैयार

Spread the love

 

03/10/2024 को माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय / मुख्य संरक्षक के कर कमलों से माननीय वरिष्ठ न्यायाधीश / कार्यकारी अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड श्रीमती राधा रतूड़ी की गरिमामयी उपस्थिति में न्याय मित्र हेल्पलाइन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में न्याय मित्र पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल हैं, इसके माध्यम से उत्तराखण्ड के नागरिक मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे और अपने मामले स्थायी लोक अदालतों में दर्ज करा सकेंगे। इस पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण मुख्य सचिव के निर्देशन में आई०टी०डी०ए० की सहायता से तैयार किया जा रहा है और अगले दो माह में पूर्ण रूप से जनमानस के उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।

न्याय मित्र हेल्पलाइन के माध्यम से, नागरिक न केवल कानूनी मामलों में सहायता प्राप्त कर सकेंगे, बल्कि विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित शिकायतें भी इस पोर्टल के जरिए दर्ज कर सकेंगे। इन शिकायतों को त्वरित समाधान हेतु सी०एम० हेल्पलाइन पोर्टल पर भेजा जाएगा।

यह पहल उत्तराखण्ड के नागरिकों को न्याय और प्रशासन के और करीब लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य की डिजिटल सशक्तिकरण और सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता की दिशा में एक अहम योगदान देगा। इसके माध्यम से नागरिकों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्राप्त होगी, जो उत्तराखण्ड को एक न्यायपूर्ण और उत्तरदायी राज्य बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर समस्त जनपदों से जिला न्यायाधीश, निदेशक आई०टी०डी०ए० श्रीमती नितिका खंडेलवाल और राज्य नोडल अधिकारी, सी०एम० पोर्टल सुश्री आरती बलोदी भी उपस्थित रहीं।

और पढ़े  चंपावत- सामूहिक दुष्कर्म: नेता प्रतिपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Spread the love
  • Related Posts

    2026 चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी, 21 दिनों में 89,380 ने कराया पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the loveचारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में 89,380 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। इसमें करीब 1073 तीर्थयात्रियों का धर्मशालाओं…


    Spread the love

    उत्तराखंड: जेल प्रबंधन और क्षमता में सुधार से कम हुई कैदियों की भीड़, 5 साल पहले था हाल-बेहाल

    Spread the love

    Spread the love     पांच साल पहले उत्तराखंड की जेलें देश में सबसे अधिक भीड़ वाली थीं अब उनमें बेहद सुधार हुआ है। वर्ष 2021 में क्षमता के सापेक्ष…


    Spread the love