2024 सूर्य ग्रहण:- इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, यहां दिखाई दिया ग्रहण का शानदार नजारा

Spread the love

 

 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 2 अक्तूबर की रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई दिया।

क्या ग्रहण और नवरात्रि का दान एक है ?
  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ऐसे में नवरात्रि के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपनी क्षमतानुसार दान करें।
  • आप चाहें, तो नवरात्रि के पहले दिन केले का दान भी कर सकती हैं। इससे धन धान्य में वृद्धि होती हैं।

सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर प्रभाव पड़ेगा ?
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। इसलिए ग्रहण का प्रभाव भी शारदीय नवरात्रि पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में आप विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण खत्म होते ही पहला काम क्या करें ?
सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान करें। फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके बाद पूजा घर की सफाई करें, और भगवान को भी स्नान कराएं। इस दौरान खाना बनाते समय उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें। ऐसा करना शुभ होता है।

कहां-कहां दिख रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आ रहा है।

और पढ़े  जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

कितनी देर तक लगेगा सूर्य ग्रहण  ?
2 अक्तूबर 2024 रात 9 बजकर 13 मिनट से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। यह देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी।

ध्यान रखें ये एक बात

अगर ग्रहण लगा हो, तो भगवान की मूर्ति नहीं छुनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। आप ग्रहण काल के बाद पूजा के स्थान को साफ करने के बाद मूर्ति छुएं।
ग्रहण में गर्भवती महिला सो सकती है या नहीं ?
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान सोने की भूल न करें। मान्यता है कि ग्रहण में सोने से होने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है। साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ग्रहण के समय नहीं सोना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के समय अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए, और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे मन शांत रहता है।

आप सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

ग्रहण के बाद क्या दान करें ?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद जरूरतमंदों को चने व गेहूं का दान करना चाहिए। इस दौरान गुड़, दाल और सफेद चीजों का दान करना अति शुभ होता है। इससे परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती हैं। आप वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। ध्यान रखें ये दान हमेशा स्नान के बाद ही करें।

Spread the love
  • Related Posts

    Rahul Gandhi-: राहुल गांधी धोखाधड़ी के लिए जवाबदेही तय करने की बात कर रहे- सचिन पायलट

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता…


    Spread the love

    जी7 शिखर सम्मेलन- बस कुछ देर में PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात, पीएम ने कहा- सिर्फ GDP से नहीं माप सकते देश का विकास

    Spread the love

    Spread the love आउटरीच सत्र में पीएम मोदी ने रखा नए अंतरराष्ट्रीय ढांचे का प्रस्ताव जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार और कनेक्टिविटी…


    Spread the love