ऑटो बाइक भिड़ंत में पत्नी घायल बाल बाल बचा पति..

उरई आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित भभुआ मजार के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जबकि दुर्घटना में बाइक चालक महिला का पति बाल बाल बच गया। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेंड़ा निवासी कुसमा 50बर्ष पत्नी वीरेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से अपने पति के साथ थाना कदौरा के ग्राम काशीखेड़ा गयी थी । बताया गया है कि सोमवार को जब वह वहां से वापस उरई की तरफ आ रहे थे ।इसी दौरान जब वह थाना आटा क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे भभुवा मजार के पास पहुंचे तभी तेज़ रफ़्तार आटो ने वाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक पर सवार कुसमा गिरकर घायल हो गयी । ज़ख्मी हालत में उसको उपचार के‌ लिये जिला अस्पताल लाया गया। जबकि वाइक का चालक उसका पति वीरेंद्र दुर्घटना में बाल बाल बच गया।

और पढ़े  अब किसी भी उम्र में बन सकेंगे वकील: बीसीआई ने खत्म की लॉ में दाखिले की उम्र सीमा, SC को दी जानकारी
  • Related Posts

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…

    अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा

    पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले…