लेह में बड़ा हादसा- 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 6 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

लेह में बड़ा हादसा- 200 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 6 लोगों की मौत, 19 लोग घायल

लेह के दुर्गुक इलाके में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें छह लोगों के मारे जाने की शुरुआती जानकारी आ रही है। वहीं करीब 19 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। लेह के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायलों को सेना और सीएचसी तांगत्से स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

शादी में शामिल होने जा रहे थे सभी
बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, जिनमें दो बच्चे और 23 स्कूल के कर्मचारी थे। यह बस एक कर्मचारी की शादी में शामिल होने के लिए डुरबुक जा रही थी, तभी डुरबुक मोड के पास यह एक गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू में लगाए गए तीन हेलीकॉप्टर
प्रशासन ने घायलों को लेह के जिला अस्पताल ले जाने के लिए तीन हेलीकॉप्टरों की तैनाती की है। बचाव कार्य भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा तेजी से शुरू किए गए, जिन्होंने मिलकर घायलों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचाने में मदद की।

और पढ़े  आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता
  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…