डबल मर्डर: मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका, सरकारी स्कूल के कमरे में मिली लाशें

Spread the love

डबल मर्डर: मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका, सरकारी स्कूल के कमरे में मिली लाशें

सहरसा में डबल मर्डर हुआ है। अपराधियों ने मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया। कुछ लोग बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कह रहे हैं। दोनों की लाशें सरकारी स्कूल के अर्धनिर्मित कमरे में मिली है। सदर थाना क्षेत्र के नरियार रामजानकी चौक इलाके की है। रविवार सुबह दोनों की लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फूल तोड़ने निकली थी दोनों
लोगों का कहना है कि महिला अपनी बच्ची के साथ सुबह चार बजे फूल तोड़ने के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला का बेटा उसे खोजते हुए स्कूल के कमरे के पास गया। कमरे के अंदर जाते ही वह दंग रह गया। उसने हल्ला किया तो लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। शव के पास फूल बिखड़ा है। लोगो के बीच कई तरह की चर्चा है। लोगों ने दबी जुबान से बताया कि कही मां-बेटी के साथ गलत हुआ और उसका विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों को मार डाला। मृतिका के परिजनों ने बताया कि बीते तीन दिन से मां बेटी फूल तोड़ने जाती थी। लेकिन, जिस स्कूल में दोनों का शव बरामद हुआ है। वहा दूर-दूर तक फूल का पेड़ नहीं है। ऐसे में वह दोनों वहां कैसे पहुंची, यह लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

और पढ़े  Bihar- नए CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार, जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर?समझिए वजह 

शरीर पर जख्म की हुई जांच
महिला पुलिस अधिकारी ने दोनों मृतका के शरीर पर जख्म की जांच की। इस दौरान सभी को घटना स्थल से हटा दिया गया था ताकि महिला के शरीर पर पड़े चोट के निशान की सही तरीके से अवलोकन किया जा सके। घटना स्थल को पूरी तरह से संरक्षित कर दिया गया है। लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पुलिस भी दोहरे हत्याकांड के उद्भेदन के लिए वैज्ञानिक, आसूचना संकलन से करने के लिए सभी तरीके अपना रही है।

चाकू जब्त, कई बिंदुओ पर छानबीन
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और एक बच्ची की हत्या हुई है। पुलिस घटना स्थल को संरक्षित कर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है। एक चाकू बरामद किया गया है। मृतिका के साथ गलत घटना की बात पर उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा- दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला है
घटना के बाद एसपी हिमांशु घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि घटना में पारदर्शिता लाने के लिए वीडियो ग्राफी के बीच मेडिकल जांच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एफएसएल की टीम भी ऐसी कोई बात नही कही हैं। बाबजूद किसी तरह का कोई साक्ष्य में कमी नहीं रहे को लेकर मेडिकल जांच में एक्सपर्ट डॉक्टर को शामिल करने को लेकर सिविल सर्जन से बात की गई है। एसपी ने बताया कि यह मर्डर ही लग रहा है। लेकिन सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। एसपी मृतिका के घर का भी मुआयना किया।

और पढ़े  बिहार- नई सरकार को लेकर हलचल तेज: BJP ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक, सभी विधायकों को पटना बुलाया

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वार्ड में सो रहे थे बंदी, अचानक पहुंची पुलिस लेने लगी तलाशी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस टीम एक्शन में है। शुक्रवार अहले सुबह जिलाधिकारी के अगुवाई में बिहार पुलिस की टीम कई जिलों के जेल में छापेमारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *