सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक बिहार में घुसने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे, किशनगंज के पाटागोरा पर बीएसएफ अलर्ट

सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक बिहार में घुसने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे, किशनगंज के पाटागोरा पर बीएसएफ अलर्ट

बांग्लादेश में हुए उपद्रव के बाद भारत सरकार और बिहार पुलिस मुख्यालय ने भारत बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया है, ताकि सीमा पार से कोई उपद्रवी घुसपैठ न कर सके। लेकिन मौजूदा स्थिति में किशनगंज से सटे बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांग्लादेश की सीमा पर सैकड़ो बांग्लादेशी नागरिक पहुंचकर भारत से शरण मांग रहे हैं। बांग्लादेशी नागरिकों के बॉर्डर पर जमा होने की सूचना मिलते ही बीएसएफ कमांडेंट अजय शुक्ला, इस्लामपुर थाने के एसपी जेबी थॉमस अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालत का जायजा लिया। उन्होंने बीएसफ के सहयोग से सभी नागरिकों को वापस उनके गांव भेज दिया है।

जान बचाने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे बांग्लादेशी
बीते कई दिनों से बांग्लादेश में हिंसा का माहौल था। उपद्रव और हिंसा के भय से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी हिन्दू देश छोड़ने की कोशिशों में लगे हुए है, ताकि उनके जान-माल की रक्षा हो सके। उनका कहना है कि उपद्रवी मुख्यरूप से हिन्दू परिवार पर ही हमला कर रहे हैं। इसलिए अपनी जान बचाने के लिए बॉर्डर पर बिहार के रास्ते भारत में प्रवेश करने की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में सीमा सुरक्षा बल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के अधीनस्थ दो बीओपी पर घुसपैठ करने की कोशिश की गई, जहां अधिकारियो और जवानों द्वारा समझा-बुझा कर सभी को वापस भेज दिया गया है।

और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

सीमा पर बीएसएफ की निगरानी सख्त
बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को देखते हुए सभी बीओपी पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल नजर बनाए रखने और क्षेत्र में सभी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सेना स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और किसी भी घटनाक्रम का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

  • Related Posts

    बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

    बिहार के वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों के भुगतान के लिए अनुदानित…

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…