समाजसेवी पर लगा दुष्कर्म का केस: पीड़ित महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी बोला- 5 लाख में बेच दे

Spread the love

समाजसेवी पर लगा दुष्कर्म का केस: पीड़ित महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी बोला- 5 लाख में बेच दे

लुधियाना के एक समाजसेवी के खिलाफ थाना डिविजन दो की पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने समाजसेवी चेतन बवेजा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चेतन बवेजा ने पीड़िता को धमकियां दी और अपने साथियों के जरिए भी पीड़िता को धमकाया है। धमकियां देकर पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया। आरोप है कि जब पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया तो उस पर बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने की बात कही। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ मुबारकपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसका पति आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। इसलिए उनसे पति को एक महीने बाद छोड़ दिया और मायके आ गई। समाजसेवी चेतन बवेजा ने पीड़िता और उसके पति के बीच अलग होने का फैसला करवाया और कोर्ट में भी तलाक हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को चीमा चौक स्थित अपने ऑफिस में नौकरी पर रखा।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि चेतन बवेजा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला तो पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देने की बात कही। आरोपी चेतन बवेजा ने उसे समझाया और शादी का वादा किया। शादी का झांसा दे वह उसे कई बार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवति हो गई तो उसने चेतन बवेजा को शादी करने के लिए कहा तब आरोपी ने उसे बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

और पढ़े  पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

पैसे लेकर समझौता का दवाब
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। डर के मारे पीड़िता ने हैबोवाल इलाके के एक व्यक्ति से शादी कर ली। उसके दूसरे पति ने भी पीड़िता को छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी बहन के पास रहने लगी। चेतन बवेजा ने अपने दो साथियों को उसकी बहन के घर भेजा और धमकियां देने के साथ साथ पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बनाया।

आरोप सही पाए गए
पीड़िता ने अगस्त 2023 में एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी चेतन बवेजा ने फिर से उस पर दबाव बनाया कि अपना बच्चा पांच लाख रुपये में किसी को बेच दे और उसका पीछा छोड़े। लगातार धमकियां मिलने से परेशान पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए और अब आरोपी चेतन बवेजा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी
उधर, जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों पर धमकियां देने और समझौते का दबाव का आरोप है उनके खिलाफ भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी…


    Spread the love

    पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस विधायकों ने किया वाॅकआउट

    Spread the love

    Spread the loveमजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार आज मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *