शाहजहांपुर में खेला गया खूनी खेल- लाइसेंसी बंदूक से बाप-बेटी का कत्ल… थाने से महज 2 सौ मीटर दूर छोटे भाई ने इसलिए खेला खूनी खेल

Spread the love

शाहजहांपुर में खेला गया खूनी खेल- लाइसेंसी बंदूक से बाप-बेटी का कत्ल… थाने से महज 2 सौ मीटर दूर छोटे भाई ने इसलिए खेला खूनी खेल

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में भाइयों के बीच रोजाना के झगड़े ने मंगलवार सुबह खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने लाइसेंसी बंदूक से बड़े भाई और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। वारदात थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर अंजाम दी गई। पुलिस की लापरवाही से नाराज परिजनों ने शव रखकर निगोही-बीसलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

निगोही थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में श्रीपाल (50) और उसका छोटा भाई गुड्डू राठौर अगल-बगल रहते थे। दोनों लोग कोल्हू लगाए हुए थे। उनके परिवारों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। कभी कोल्हू पर आने वाले ग्राहक को लेकर दोनों पक्ष भिड़ जाते थे तो कभी मकान के बाहर पड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा होता रहता था।

सोमवार को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को थाने में बैठा लिया था। मंगलवार सुबह छह बजे दोनों भाइयों में फिर झगड़ा होने लगा। कहासुनी-हाथापाई के बाद छोटा भाई गुड्डू लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और फायरिंग शुरू कर दी।

श्रीपाल को दो गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। श्रीपाल की बेटी सरस्वती (20) को भी एक गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  बदायूं के कछला घाट पर पहुंचे 6 लाख कांवड़िये, तीन किमी तक लगा जाम, रात में डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान

पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार न करने और समुचित कार्रवाई न करने से नाराज परिजनों ने सुबह आठ बजे श्रीपाल का शव निगोही-बीसलपुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *