गर्मी का सितम: भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हुए एक के बाद एक कई बच्चे, मचा गया हड़कंप, समय बदलने की मांग

Spread the love

गर्मी का सितम: भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बेहोश हुए एक के बाद एक कई बच्चे, मचा गया हड़कंप, समय बदलने की मांग

गोंडा:
गर्मी ने एक बार फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में कई परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को गर्मी के चलते आठ बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की तबियत बिगड़ते ही परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में खलबली मच गई। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

कंपोजिट विद्यालय लखाही में रोजाना की तरह विद्यालय परिसर में बच्चे कमरों में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। एकाएक गर्मी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ने लग गई। धीरे-धीरे बच्चे कक्षाओं में गर्मी के चलते घबराने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। विद्यालय में तैनात शिक्षकों ने बच्चों को कक्षाओं से बाहर खुले आसमान में लाकर बैठाया। कक्षा 7 की राबिया व शनी व कक्षा तीन के तबरेज तबियत इतनी बिगड़ गई कि बच्चे कक्षाओं में बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होते ही शिक्षक ने इस बात की सूचना विभाग में दी और बच्चों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया।

सुबह से ही विद्यालय परिसर में नहीं थी बिजली
परिषदीय विद्यालयों में सुबह से बिजली न आने के कारण यह हालत हुई। बिजली न आने के कारण बच्चे तेज गर्मी को बर्दाशत नहीं कर सके। बिजली न होने के कारण स्कूल में लगे पंखे बंद पड़ रहे। इस कारण बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। करीब 12 बजे जाकर बिजली आ पाई , इसके बाद स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

और पढ़े  धर्म परिवर्तन का मामला: HC ने कहा-बालिग बेटियों को बंधक बनाना स्वतंत्रता का उल्लंघन

स्कूल के समय में हो परिवर्तन
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक व संयुक्त मंत्री शिव कुमार सोनी ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर स्कूल का समय बदलने की मांग है। वहीं, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व जिला मंत्री मंगलदेव मिश्र ने कहा कि उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती होने से बच्चे गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी होती है। ऐसे में भरी दोपहर में बच्चे घर जाने को मजबूर होते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया जाए।

कराई जाएगी मामले की जांच
शनिवार को कई स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली है। कुछ बच्चों की तबियत पहले से ही खराब थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। जल्द ही समय परिवर्तन को लेकर भी विचार किया जाएगा।-शुभम शुक्ला, बीएसए


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *