मुख्यमंत्री धामी- केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी,यात्रा व्यवस्थाएं देखी..मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों का आभार जताया

मुख्यमंत्री धामी- केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी,यात्रा व्यवस्थाएं देखी..मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों का आभार जताया

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार का जलाभिषेक कर मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।इस दौरान बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ , पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।केदारनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों एवं तीर्थ पुरोहितों द्वारा किए गए स्वागत के लिए सीएम धामी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  हल्द्वानी: BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महामंथन, सीएम समेत कई नेता शामिल, नितिन नवीन भी पहुंचे
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…