हल्द्वानी-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।

Spread the love

हल्द्वानी-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।

हल्द्वानी सेला पर्व के तहत तराई केन्द्रीय वन प्रभाग डिवीजन की हल्द्वानी पीपलपढ़ाव रेंज के अन्तर्गत बूढ़ाखत्ता में गुर्जर समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नैनीताल विधिक प्राधिकरण के कानूनी सलाहकार अरुण कुमार सिंह ने लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पुथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर सेला पर्व को सफल बनाने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। वही कार्यक्रम का संचालन गुर्जर समाज के नेता अहमद इसाक ने किया।
बताते चले कि 20 जुलाई से 28 जुलाई तक चलने वाले सेला पर्व के तहत गुर्जर समाज द्वारा जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है . जिसके तहत आज पीपलपढ़ाव रेंज के अन्तर्गत बूढ़ाखत्ता में गुर्जर समाज द्वारा औषधि वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।आयोजित कार्यक्रम में गुर्जर समाज की संस्कृति और उनके द्वारा वन क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य पर जोर दिया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नैनीताल विधिक प्राधिकरण के कानूनी सलाहकार अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गुर्जर समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और इनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए इसको लेकर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं को कम करने के लिए भी वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।
इधर गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि सेला पर्व उनकी संस्कृति की पहचान है जिससे वह बर्षो से मनाते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि सेला पर्व जुलाई में मनाया जाता है जिसमें वृहद पौधारोपण किया जाता है उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर पर्यावरण को बचाना है तो वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा जहां एक और पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं वही पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधीया मिलती है। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है। उन्होंने ने भी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

और पढ़े  जौलीग्रांट- 1 अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *