उपचुनाव 2024: कल बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव, सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची

उपचुनाव 2024: कल बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव, सभी पोलिंग पार्टियां पहुंची

बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव बुधवार को होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। विधानसभा उपचुनाव को लेकर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र ने बताया कि बुधवार को विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ एवं मंगलौर में सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा के उपचुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 4200 कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ में जिन स्थानों पर भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है, उन स्थानों पर पर्याप्त मानव बल लगाकर पोलिंग पार्टियों को पैदल मार्ग से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया गया है। इसके अलावा मतदान कार्मिकों के लिए रिजर्व वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सी-विजिल के माध्यम से 624 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 623 शिकायतों का समाधान किया गया। जबकि एक शिकायत आरओ ने निरस्त कर दी। उपचुनाव में 15 लाख 95 हजार कैश समेत कुल 32 लाख रुपए कीमत की शराब एवं मादक पदार्थ सीज किए गए।

3838 मतदाता पहली बार अपने गांव में देंगे वोट
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार नौ हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं की ओर से प्रवास न किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गांवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी।

और पढ़े  हरिद्वार- देवी-देवताओं का रूप धर नृत्य करने पर प्रतिबंध, अखाड़ा परिषद बोला- सनातन का उपहास बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…