टीम इंडिया की विजय परेड- मुंबई में शुरू हुआ टीम इंडिया का ‘विजय जुलूस’, प्रशंसकों का लगा जमावड़ा

Spread the love

टीम इंडिया की विजय परेड- मुंबई में शुरू हुआ टीम इंडिया का ‘विजय जुलूस’, प्रशंसकों का लगा जमावड़ा

मरीन ड्राइव से विजय जुलूस शुरू हो गया है और टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़ गए हैं। मरीन ड्राइव पर प्रशंसकों की भारी भीड़ है और वहां मौजूद लोग कोहली-कोहली के नारे लगा रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी इस दौरान मरीन ड्राइव पर मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। मरीन ड्राइव पर भीड़ इतनी ज्यादा है कि बस आगे नहीं बढ़ पा रही है। टीम के खिलाड़ी तिरंगा हाथ में लिए खुली बस में खड़े हैं और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ट्रॉफी पकड़े हुए हैं और प्रशंसकों को दिखा रहे हैं, जबकि उनके ठीक बगल में युजवेंद्र चहल तिरंगा लिए खड़े हैं।

टी20 विश्व कप की विजेता टीम मुंबई पहुंच चुकी है और टीम के सदस्य अब खुली बस में चढ़कर विजय जुलूस में हिस्सा लेंगे।

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। मरीन ड्राइव से विजय जुलूस के बाद भारतीय टीम के सदस्य वानखेड़े स्टेडियम पहुंचेंगे जहां बीसीसीआई के पदाधिकारी टीम का सम्मान करेंगे। स्टेडियम में दोपहर से ही प्रशंसकों का आना शुरू हो गया था।


Spread the love
और पढ़े  Sindhu- 7 साल का इंतजार खत्म! सिंधू ने जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय चैंपियन
  • Related Posts

    Sindhu- 7 साल का इंतजार खत्म! सिंधू ने जापान ओपन जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय चैंपियन

    Spread the love

    Spread the love भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने आखिरकार अपने लंबे खिताबी इंतजार को खत्म करते हुए जापान ओपन 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया। टोक्यो में…


    Spread the love

    फीफा विश्व कप- फ्रांस के ओलीसे ने पेले का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, इंग्लैंड के बेलिंगहम ने की माराडोना की बराबरी

    Spread the love

    Spread the loveफीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में भले ही फ्रांस को इंग्लैंड के हाथों 6-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *