उत्तराखंड : प्रदेश में आज 124 नए संक्रमित, 1 की मौत, 244 मरीज हुए स्वस्थ..

प्रदेश में गुरुवार को 124 लोग संक्रमित मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 244 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1966 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 340379 हो गई है।

हरिद्वार जिले में 11, देहरादून में 31, नैनीताल में 12, टिहरी में 3, पिथौरागढ़ में 25, उत्तरकाशी में 7, ऊधमसिंह नगर में 4, चंपावत में 7, रुद्रप्रयाग में 5, पौड़ी में 5, बागेश्वर में 6, चमोली में 7, अल्मोड़ा जिले में 3 संक्रमित मिले हैं।

बीते 24 घंटे में एक कोरोना मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जबकि 244 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर अब तक 325253 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 95.56 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.13 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  देहरादून- मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…