2024 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग,जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि- पीएम मोदी

2024 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस:- प्रधानमंत्री मोदी ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग,जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री मोदी आज 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी पूरे जोर-शोर के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। छाए बादलों के बीच लोग यहां अपने-अपने स्थान पर जम गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जुड़ने के लिए कुपवाड़ा और कुलगाम सहित सभी घाटी के जिलों के मंच तैयार हैं। पीएम मोदी श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट सख्त:- सीजेआई पर टिप्पणी करने पर संजय राउत और निखिल वागले को नोटिस, जानें क्या है मामला

    मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी…

    अमेरिका: हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप, युवक गिरफ्तार, अत्याधुनिक राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

    अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हिंदू पूजा स्थल पर हमले की कथित साजिश रचने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की…