दिल्ली: बड़े जल संकट पर मंत्री आतिशी का अनशन आज, आप ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह

Spread the love

दिल्ली: बड़े जल संकट पर मंत्री आतिशी का अनशन आज, आप ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह

जल मंत्री आतिशी शुक्रवार को हरियाणा से पानी की अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगी। आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना

बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है।

आतिशी का अनशन दोपहर 12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में होगा। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने बताया कि दिल्लीवालों को अतिरिक्त पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन, हरियाणा ने पानी नहीं दिया है। इस वजह से अब पानी सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है।

जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, सेवा की इकाई : प्रियंका
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि जल बोर्ड ने दिल्ली की जनता को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने पर जो पैसे खर्च किए हैं, उसे भाजपा घाटा बता रही है। जल बोर्ड मुनाफा कमाने की नहीं, बल्कि सेवा करने की इकाई है। आठ सालों में दिल्ली सरकार ने 7300 किमी नई पाइप लाइन डालने, 3700 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने और नए डब्ल्यूटीपी बनाने समेत कई कार्य किए हैं।

और पढ़े  मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

अपने ही बुने जाल में फंसी आप : भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आप अपने ही बुने जाल में फंस गई है। पानी की किल्लत को लेकर आप नेता सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह व प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान साफ बताता है कि पानी को लेकर इनकी राजनीति पर दिल्ली की जनता को विश्वास नहीं है और अब हरियाणा की जनता भी इसे समझ चुकी है।

जनता को इस बात का अहसास हो चुका है कि आप विधायक टैंकर माफिया के जरिये पानी बेच रहे हैं, इसलिए हरियाणा की ओर से तय मात्रा से अधिक पानी मिलने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। सांसद संजय सिंह ने आतिशी के अनशन में इंडिया गठबंधन का साथ मांग है जो आश्चर्यजनक है। पानी की किल्लत दिल्ली में हुई तो कांग्रेस ने खुद केजरीवाल सरकार के जल बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग की और प्रदर्शन किया। वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि जल मंत्री आतिशी ने अनशन के लिए जगह भोगल चुनी गई है, यह आश्चर्यजनक है। सवाल यह है कि अगर उन्हें किसी कॉलोनी में बैठकर ही धरना देना था तो अपनी विधानसभा कालकाजी में करतीं। आतिशी अपने विधानसभा क्षेत्र में ही जनाधार खो चुकी हैं।

सांसदों ने आतिशी पर साधा निशाना
जल संकट पर बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद जल मंत्री आतिशी पर हमलावर रहे। शीर्ष नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार भ्रम फैला रही है। जल मंत्री आतिशी का यह कहना कि हरियाणा दिल्ली को पूरा जल नहीं दे रहा है और हिमाचल प्रदेश से मिल सकने वाले अतिरिक्त जल को भी बाधित कर रहा है, सब एक झूठ है।

और पढ़े  दिल्ली- अलर्ट जारी: अगले 2 घंटे में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना, लोगों से घरों में रहने की अपील

हरियाणा के सीएम ने भी तथ्यात्मक आंकड़े दिए है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली में जल संकट है, जल की कमी है तो पैसा देते ही हर नुक्कड़ पर जल टैंकर और पानी के 20 लीटर कैन धड़ल्ले से कैसे मिल रहा हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में जलसंकट एक गंभीर विषय है। जनता को पानी देने की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, पानी की किल्लत पिछले कई दिनों से है तो उसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना जाना चाहिए।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपर यमुना बोर्ड को हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को पानी दिया जा रहा है या नहीं, इसकी रिपोर्ट देने को कहा।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका डील पर PM मोदी का पहला बयान, कहा- दोनों देशों के बीच टिकाऊ समझौते की उम्मीद

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि इससे दुनिया में स्थिरता आएगी।…


    Spread the love

    Weather- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    Spread the love

    Spread the loveसोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *