लोकसभा सत्र: लोकसभा स्पीकर ने दी राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता, कार्यवाही स्थगित

लोकसभा सत्र: लोकसभा स्पीकर ने दी राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता, कार्यवाही स्थगित

बिरला ने दूसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में आपातकाल को किया याद
आज लोकसभा में आपातकाल पर पेश किए गए प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘ये सदन 1975 में देश में आपातकाल(इमरजेंसी) लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इसके साथ ही हम, उन सभी लोगों की संकल्पशक्ति की सराहना करते हैं, जिन्होंने इमरजेंसी का पुरजोर विरोध किया, अभूतपूर्व संघर्ष किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया।’
आज लोकसभा में आपातकाल पर पेश किए गए प्रस्ताव पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “ये सदन 1975 में देश में आपातकाल(इमरजेंसी) लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इसके साथ ही हम, उन सभी लोगों की संकल्पशक्ति की सराहना करते हैं, जिन्होंने इमरजेंसी का पुरजोर विरोध किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा ‘यह 18वीं लोकसभा लोकतंत्र का विश्व का सबसे बड़ा उत्सव है। अन्य चुनौतियों के बावजूद 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लिया। मैं सदन की ओर से उनका और देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। निष्पक्ष, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित करने के लिए और दूर-दराज के क्षेत्रों में भी एक भी वोट पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा किए गए प्रयासों के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनी है। पिछले एक दशक में लोगों की अपेक्षाएं, आशाएं और आकांक्षाएं बढ़ी हैं। इसलिए, यह हमारा दायित्व बनता है कि उनकी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए हम सामूहिक प्रयास करें।’

राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता चुने जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा घटनाक्रम है। हमने कांग्रेस कार्यसमिति में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया था कि उन्हें यह पद संभालना चाहिए। उन्होंने इसकी पुष्टि के लिए कुछ समय लिया था। लेकिन अब जब उन्होंने इसे स्वीकार किया है तो मेरी राय में यह बहुत अच्छा संकेत है कि क्योंकि वह देश में सबसे बडा विपक्ष हैं। यह उचित है कि उन्हें इस पद पर आसीन होना चाहिए।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर पर 'अर्नब' का असर, आसमान में छाए बादल, कई जगह बूंदाबांदी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी

लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित
स्पीकर के आपातकाल को याद और कल गुजरी आपातकाल की बरसीं पर मौन रखा गया। इस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी।

  • Related Posts

    सीईसी के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग अभियान टला,मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन की थी ये तैयारी

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ होगा। खरगे के आवास पर होने वाले इस आयोजन में एसआईआर , वोट चोरी और मतदाता…

    भूटान में ग्लेशियर झील फटने से मची तबाही: अब भारत में बढ़ी चिंता, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ की चेतावनी जारी

    उत्तर-पश्चिमी भूटान के गासा जिले में शिंताफू झील में ‘ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड’ (ग्लेशियर झील के फटने से आई बाढ़) की घटना सामने आई है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल और…