X एक्स:- एक्स पर लगा समाज में ‘गंदगी’ फैलाने का है आरोप, बैन हो सकता है इस देश में एलन मस्क का (X )एक्स

Spread the love

X एक्स:- एक्स पर लगा समाज में ‘गंदगी’ फैलाने का है आरोप, बैन हो सकता है इस देश में एलन मस्क का (X )एक्स

जब से एलन मस्क X के मालिक बने हैं तब से X विवादों में ही है। कई बार अपनी पॉलिसी को लेकर एक्स विवाद में रहा है और एलन मस्क का तो विवादों से पुराना नाता है। X को लेकर अब इंडोनेशिया में विवाद शुरू हुआ है और यह विवाद एक्स की नई पॉलिसी को लेकर है। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही अपने प्लेटफॉर्म X पर एडल्ट कंटेंट को मंजूरी दी है।

बदलनी होगी पॉलिसी
एक्स की इस पॉलिसी को लेकर इंडोनेशिया की सरकार ने एलन मस्क को चेतावनी दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि यदि एलन मस्क अपनी एडल्ट पॉलिसी में बदलाव नहीं करते हैं तो एक्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसकी जानकारी इंडोनेशिया के संचार और सूचना विज्ञान मंत्री, बुडी एरी सेतियादी ने दी है।

एडल्ट कंटेंट के खिलाफ 2008 में बना था कानून
इंडोनेशिया में इस तरह के कंटेंट को लेकर 2008 में एक कानून बना था और उसी समय से इस पर बैन है। नई पॉलिसी के तहत एक्स के यूजर्स अब अपने प्लेटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट शेयर कर सकते हैं और देख भी सकते हैं। भारत में भी एक्स पर बैन लग सकता है, क्योंकि भारत में पहले से ही ऑनलाइन एडल्ट कंटेंट पर प्रतिबंध है।

पहले भी ब्लॉक हुआ चुका है एक्स
सेतियादी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस संबंध में एक्स को एक पत्र भी भेजा गया है, लेकिन कंपनी ने इस पत्र का अभी तक जवाब नहीं दिया है। ऐसे में जल्द ही एक्स पर बैन लगाया जा सकता है। यह पहला मौका नहीं है जब इंडोनेशिया में सरकार की ओर से एलन मस्क को कोई धमकी दी गई है। इससे पहले जब ट्विटर का नाम बदलकर X.com किया गया था उस दौरान इंडोनेशिया में इसे एडल्ट साइट समझकर ब्लॉक कर दिया गया था, हालांकि बाद में अनब्लॉक किया गया।

और पढ़े  होर्मुज- एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला: 28 भारतीय सुरक्षित; दूतावास ने नाविकों की सुरक्षा को लेकर क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love

    नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को 200 और 500 रुपये के भारतीय नोट देश में लाने और बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे करीब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *