अयोध्या- महंत नृत्यगोपाल दास के 86वें जन्मोत्सव का भव्य उद्घाटन,अयोध्या कभी नहीं हारती, किसी को निराश नहीं करती |

Spread the love

अयोध्या- महंत नृत्यगोपाल दास के 86वें जन्मोत्सव का भव्य उद्घाटन,अयोध्या कभी नहीं हारती, किसी को निराश नहीं करती |

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 86वें जन्मोत्सव का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने उद्घाटन करते हुए कहा कि संत भारत की आत्मा हैं। भारतीय संस्कृति के प्रतीक होते हैं। जहां संतों की चलती है, वहां शांति-समृद्धि का वास होता है। महंत नृत्यगोपालदास को पूरा भारत सम्मान देता है। अयोध्या जागती है, अयोध्या कभी सोती नहीं है। अयोध्या कभी हारती नहीं है और अयोध्या कभी किसी को निराश नहीं करती है।

जन्मोत्सव के क्रम में अनुष्ठानों का शुभारंभ बुधवार को ही हो गया था, लेकिन शुक्रवार को जन्मोत्सव को नया आयाम मिला। न केवल उनके जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन निवासी प्रख्यात कथाव्यास पुंडरीक गोस्वामी ने भागवतकथा का आरंभ किया, बल्कि कथा आरंभ से पूर्व अनेक चुनिंदा संतों एवं विशिष्ट विभूतियों ने महंत नृत्यगोपालदास के वैशिष्ट्य का मर्म उद्घाटित किया। महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने महंत नृत्यगोपालदास को लिविंग लीजेंड बताते हुए कहा, उनकी सेवा, साधुता और भजन का प्रताप वर्तमान पीढ़ी की प्रेरणा का पुंज है।

शीर्ष पीठ उदासीन ऋषि आश्रम के महंत डाॅ. भरतदास ने कहा, आज हम उनके चरित्र के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साधुता व सेवा की जो मिशाल उन्होंने कायम की है वह सदैव प्रेरक रहगी। महापौर एवं आचार्य पीठ तिवारी मंदिर के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि महाराजश्री अयोध्या की वैष्णवता एवं परंपरा के पर्याय हैं। महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने संतों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर महंत डॉ. रामानंद दास, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद, मध्यप्रदेश, महंत महेंद्र दास, शरद शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न प्रांतों से आए भक्त मौजूद रहे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

Spread the love
  • Related Posts

    ओवैसी का UP में बड़ा एलान: ‘BJP को हराने के लिए गठबंधन को तैयार’, राम मंदिर दान चोरी से जौहर विवि तक पर बोले

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम…


    Spread the love

    मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *