कैंची धाम मेला:- कैंची धाम में यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे 1200 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी, जानें क्या है पूरा प्लान..

Spread the love

कैंची धाम मेला:- कैंची धाम में यातायात व्यवस्था पर नजर रखेंगे 1200 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी, जानें क्या है पूरा प्लान..

जिला प्रशासन को कैंची धाम में 14 और 15 जून को पांच लाख लोगों की आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए कैंची धाम से हल्द्वानी-नैनीताल तक भारी फोर्स और अधिकारी तैनात किए गए हैं। डीआईजी ने 1200 से अधिक पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी में लगाया है। कुमाऊं के अलावा पीएचक्यू से भी फोर्स मांगा गया था। जो जिले में पहुंच गया है। ये पुलिस कर्मी 14 जनू सुबह 11 बजे से 15 जून रात 11:30 बजे तक ड्यूटी में तैनात रहेंगे। दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भारी वाहनों का आवागमन शुक्रवार से ही बंद कर दिया जाएगा। जो भी वाहन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ओर आएंगे और जाएंगे, वह रामगढ़ मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। डायवर्जन और सुरक्षा के लिए कुल 1200 से अधिक अधिकारी व पुलिस कर्मियों को लगाया गया। इसके लिए कुमाऊं के साथ पुलिस हेड क्वाटर से भी मदद मांगी गई है।

उन्होंने बताया, नैनीताल जिले से 2 एडिशनल एसपी, 3 सीओ, 8 इंस्पेक्टर, 46 सब इंस्पेक्टर, 16 महिला सब इंस्पेक्टर, 343 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल और 12 यातायात पुलिस के लोग होंगे। जबकि कुमाऊं रेंज से तीन सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 72 सब इंस्पेक्टर, 300 कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबल और 26 यातायात पुलिस के लोग होंगे। इसके अलावा पीएचक्यू ने दो एडिशनल एसपी, दो सीओ, दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी को मुस्तैद किया गया है। डीआईजी ने बताया कि शुक्रवार से ही भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी जायेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। कहा कि पुलिस कर्मी 14 जून सुबह 11 बजे से अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट में तैनात होंगे और 15 जून रात 11:30 बजे तक वह अपने ड्यूटी प्वाइंट में ड्यूटी देंगे।

और पढ़े  देहरादून: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज देहरादून में, पहले दिन कोर कमेटी, मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Spread the love
  • Related Posts

    देवाल: Accident: डरा या रोया नहीं, छह साल के मयंक ने दिखाई हिम्मत, मां समेत 2 लोगों की ऐसे बचाई जान

    Spread the love

    Spread the love   चमोली में देवाल विकासखंड के ल्वाणी के समीप हुई कार दुर्घटना से पूरा क्षेत्र सदमे है। लेकिन इस घटना में घायल हुए छह वर्षीय मयंक के साहस…


    Spread the love

    मन की बात: CM धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *