ऋषिकेश- मुख्यमंत्री योगी की मां फिर से एम्स में भर्ती, जांच में जुटी डाॅक्टरों की टीम

Spread the love

ऋषिकेश- मुख्यमंत्री योगी की मां फिर से एम्स में भर्ती, जांच में जुटी डाॅक्टरों की टीम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें आंखों से संबधित दिक्कत थी। इसलिए उन्हें यहां जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव निवासी श्रीमति सावित्री देवी (84) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचे भी की गईं। जिसके बाद दो दिन उनका इलाज किया गया था। जांच रिपोर्ट के सामान्य पाए जाने पर उन्हें 16 मई को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  UP: 33 जिलों में लू के अलर्ट के साथ नौतपा शुरू, इन इलाकों में आंधी चलने की भी चेतावनी, ये शहर सबसे गर्म
  • Related Posts

    Fire- शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 15वीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या 1506 में मंगलवार सुबह आग लग गई। इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने…


    Spread the love

    अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स से शाहजहांपुर में सियासी घमासान

    Spread the love

    Spread the love         पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते विवादित होर्डिंग्स मंगलवार को कैंट क्षेत्र में सामने आने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *