पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया खेल विभाग हॉस्टल का मौके पर निरीक्षण

Spread the love

पौड़ी: जिलाधिकारी ने किया खेल विभाग हॉस्टल का मौके पर निरीक्षण

जिला मुख्यालय के पास जंगलों में लगी आग की चपेट में आकर गत दिवस खेल विभाग के हॉस्टल के एक कमरे में रखी स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज जल गए। आग के कारण हॉस्टल के कमरे में रखी सामग्री को हुए नुकसान का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा आज घटना स्थल का मौका-मुआयना किया गया। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई और एक कमरे में रखे बच्चों के सामान जल कर राख हो गये। इस दौरान तत्काल फायर टीम, खेल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। जिलाधिकारी ने हॉस्टल का निरीक्षण करते हुए खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों की खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख हुए उसकी रिपोर्ट बनाते हुए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खेल के सामान की जो भी क्षति पहुंची है, उसकी पूरी भरपाई की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे बच्चों से मुलाकात करते हुए उनको आवश्यक सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लिया गया है और हॉस्टल की सुरक्षा के संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त सामान की शीघ्र भरपाई की जायेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर जन-सहभागिता महत्वपूर्ण है।

और पढ़े  PM Modi- लाभार्थियों के घर में जलेगा आशीर्वाद का दीया, BJP 17 से चलाएगी सेवा संकल्प कार्यक्रम

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *