उत्तराखंड : 13 जुलाई तक जारी हो जाएगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..

उत्तराखंड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जुलाई में घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक रिजल्ट तैयार किए जाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अगले 15 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 

प्रदेश में इस साल कोविड की वजह से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद विभाग की ओर से इनका रिजल्ट तैयार किए जाने को लेकर फाॅर्मूला बनाया गया है। तय किया गया है कि हाईस्कूल के छात्रों को कक्षा 9वीं के अंक के 75 फीसदी और कक्षा 10वीं की अर्द्धवार्षिक/मासिक परीक्षा के अंक के 25 फीसदी अंक देकर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए कक्षा 10 के 50 फीसदी और 11वीं के 40 फीसदी एवं 12वीं की अर्द्धवार्षिक/मासिक परीक्षा के 10 फीसदी अंक देकर बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से इस साल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। हालांकि, शिक्षकों के प्रयास के चलते बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया गया।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…