उत्तराखंड : पर्यटकों के लिए आज से खुलेगा कॉर्बेट पार्क, पहले की व्यवस्था के अनुसार होगी जंगल सफारी ।

मई से कोरोना महामारी के चलते बंद कॉर्बेट पार्क मंगलवार से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पर्यटकों की आमद को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।  कॉर्बेट पार्क मई में सैलानियों के लिए बंद कर दिया था।

इस दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने कुछ  दिन पूर्व 60 हजार से अधिक सैलानियों का बुकिंग का करीब एक करोड़ रुपये लौटा दिया था। अब कोरोना के मामले कम होने पर कॉर्बेट प्रशासन ने पार्क खोलने का निर्णय लिया है।

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि पर्यटक अब ढेला, झिरना, बिजरानी और गर्जिया जोन में भ्रमण कर सकते हैं। पर्यटक पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही जंगल सफारी करेंगे।

और पढ़े  अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी BJP: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…