अयोध्या:- रामलला का सूर्य तिलक लाइव:- सूरज की किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक, 5 मिनट तक हुए अभिषेक को देखती रही दुनिया,भाव विभोर हुए भक्त

Spread the love

अयोध्या:- रामलला का सूर्य तिलक लाइव:- सूरज की किरणों से हुआ रामलला का सूर्य तिलक, 5 मिनट तक हुए अभिषेक को देखती रही दुनिया,भाव विभोर हुए भक्त

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक सूर्यदेव ने किया, अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी है।
रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ी। करीब 75 मिमी का टीका राम के चेहरे पर बना। दुनिया भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को भक्तिभाव से निहारती रही। यह धर्म और विज्ञान का भी चमत्कारिक मेल रहा। इस सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने कई महीने से तैयारी की। इसके लिए कई ट्रायल किए गए। आज दोपहर में जैसे ही घड़ी में 12 बजकर 01 मिनट हुए सूर्य की किरणें सीधा राम के चेहरे पर पहुंच गईं। 12 बजकर एक मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक सूर्य अभिषेक होता रहा।

5 मिनट तक बना रहा टीका
वैज्ञानिकों ने बीते 20 वर्षों में अयोध्या के आकाश में सूर्य की गति अध्ययन किया है। सटीक दिशा आदि का निर्धारण करके मंदिर के ऊपरी तल पर रिफ्लेक्टर और लेंस स्थापित किया है। सूर्य रश्मियों को घुमा फिराकर रामलला के ललाट तक पहुंचाया गया। सूर्य की किरणें ऊपरी तल के लेंस पर पड़ीं। उसके बाद तीन लेंस से होती हुई दूसरे तल के मिरर पर आईं। अंत में सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 75 मिलीमीटर के टीके के रूप में दैदीप्तिमान होती रहीं और ये लगभग चार मिनट तक टिकी रहीं।

और पढ़े  दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

भगवान राम का सूर्याभिषेक..
राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन… भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    5 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर मचा हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveबरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने मंगलवार शाम सदर तहसील परिसर से राजस्व लेखपाल विपिन पटेल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों…


    Spread the love

    ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकराई बाइक, पीछे से आ रही कार ने पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

    Spread the love

    Spread the loveरबूपुरा थाना क्षेत्र के चचूरा-दनकौर मार्ग पर मंगलवार को बाइक डंपर को ओवरटेक करने के दौरान टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार सड़क पर गिर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *