एक्स (X)Update: अब पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए देने होंगे पैसे,बड़ी प्लानिंग की तयारी में एलन मस्क

एक्स (X)Update: अब पोस्ट, लाइक और रिप्लाई करने के लिए देने होंगे पैसे,बड़ी प्लानिंग की तयारी में एलन मस्क

एलन मस्क जब से एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक बने हैं तब से उनका पूरा ध्यान एक्स से पैसे कमाने पर है। पहले एलन मस्क ने एक्स की पेड सर्विसेज लॉन्च की और ब्लू टिक को शुल्क आधारित किया। ब्लू टिक पहले फ्री में मिलता था और इसके लिए कुछ शर्तें थीं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने शर्तों में बदलाव किए और ब्लू टिक को पेड किया।

अब एलन मस्क ने नए यूजर्स के लिए एक बड़ी प्लानिंग की है। एलन मस्क ने कहा है कि एक्स पर आने वाले नए यूजर्स को पोस्ट करने के लिए पैसे देने होंगे और यह एक मामूली राशि होगी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसकी फीस क्या होगी।
एलन मस्क का मानना है कि फीस लगाने के बाद बॉट और फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में कमी आएगी, क्योंकि फिलहाल कोई भी नया अकाउंट बनाकर किसी के भी पक्ष में पोस्ट कर रहा है। एलन मस्क ने कहा है कि बॉट को रोकने का यही एकमात्र तरीका है।

एक्स की नई पॉलिसी के मुताबिक एक्स पर पोस्ट करने, किसी के पोस्ट को लाइक करने, किसी पोस्ट को बुकमार्क और किसी पोस्ट पर रिप्लाई करने के लिए पैसे देने होंगे। फ्री में आप सिर्फ किसी अकाउंट को फॉलो कर सकेंगे। इस पॉलिसी की टेस्टिंग लंबे समय से प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकने के लिए हो रही है।

और पढ़े  दिवाली के बाद महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें: पड़ेगी महंगाई की मार, कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…