सनसनीखेज खबर- अपनी सगी बहन की हत्या कर शव को घर में दफनाया,फिर ऊपर से करा दिया फर्श, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सनसनीखेज खबर- अपनी सगी बहन की हत्या कर शव को घर में दफनाया,फिर ऊपर से करा दिया फर्श, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनईया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी ने शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शादीशुदा थी युवती –
पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अलिकेश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रानी 15 मार्च को अपने मायके आई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई। उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका का दूसरा भाई रामू शक दायरे में आ गया।

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर रामू टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रामू नशे का आदी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपनी बहन की हत्या किस वजह से की है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…