आम आदमी पार्टी का दावा:- जेल में बंद केजरीवाल का अब तक 4.5 किलो घटा वजन, डॉक्टरों ने जताई चिंता |

Spread the love

आम आदमी पार्टी का दावा:- जेल में बंद केजरीवाल का अब तक 4.5 किलो घटा वजन, डॉक्टरों ने जताई चिंता |

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। सीएम के घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

तिहाड़ जेल प्रशासन के बयान के बाद आतिशी ने बताया कि ईडी ने जिस दिन सीएम केजरीवाल को कस्टडी में लिया था, उस दिन केजरीवाल का वजन 69.5 किलो था। आज केजरीवाल का वजन 65 किलो है। 12 दिन में 4.5 किलो वजन कम हुआ है।
वहीं, आप मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल को गंभीर डायबिटीज है। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते थे। गिरफ्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।’

और पढ़े  सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर होगा मंथन, कुछ देर में विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की अहम बैठक

आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ईडी की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल तीन बार गिर गया। पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है। भजपा अरविंद केजरीवाल और आप को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और इसलिए मैं भाजपा को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान भजपा को माफ करेगा।’17859


Spread the love
  • Related Posts

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love

    एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार (4 अगस्त) को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *