लोकसभा चुनाव में इतिहास बनना तय-शिवेंद्र,मुख्यालय पर जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया ताबड़तोड़ लोकार्पण।

Spread the love

लोकसभा चुनाव में इतिहास बनना तय-शिवेंद्र,मुख्यालय पर जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया ताबड़तोड़ लोकार्पण।

-पूराबाजार ब्लॉक मुख्यालय पर जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया ताबड़तोड़ लोकार्पण।अयोध्या।देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा आज देश में प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रुप में स्वयं को स्थापित कर चुकी है तथा देश के सुशासन,विकास,एकता और अखंडता के लिए कृत संकल्पित है।इसीलिए इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह की जीत का इतिहास बनना तय है जिसके साथ ही “अबकी बार चार सौ पार का नारा” साकार होगा।शनिवार को
यह बातें ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कही।वे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ विकास खण्ड पूराबाजार के ब्लाक मुख्यालय में ताबड़तोड कई जनकल्याणकारी कार्यो के लोकार्पण अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि एक आर्दश ब्लाक बनाने की मुहिम में क्षेत्रीय 54 ग्राम पंचायतों के करीब सैकड़े की तादाद में प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में 117 लाख रुपयों की लागत से वाटर कूलर की स्थापना कराई जा रही है।इसके अलावा ब्लाक के 42 ग्राम पंचायतों में चौराहों को हाई मास्ट लाइट लगाकर दूधिया रोशनी से नहलाने की व्यवस्था की जा रही है।इसी के साथ ब्लाक क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 32 नये आर.सी.सी/ इण्टरलॉकिंग मार्गो के कार्य का लोकार्पण कराया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता शारदा यादव ने तथा अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह ने की।
लोकार्पण कार्यक्रम में निवर्तमान भाजपा मण्डलाध्यक्ष नंदकुमार सिंह अनिल,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मेजर प्रदीप सिंह, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह,लाल साहब सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नीरज सिंह तथा आलोक सिंह के साथ कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

और पढ़े  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, महिला समेत तीन की मौत, 5 की हालत गंभीर

Spread the love
  • Related Posts

    गर्लफ्रेंड बन गई कसाई: प्रेमी को घर बुलाकर ग्राइंडर मशीन से किए जिस्म के टुकड़े, बर्बरता यहीं नहीं थमी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सिर्फ एक बार ही विजय और किरन की नजरें मिली थीं। इसके…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड: सूर्या के कातिल असद को नहीं मिली गांव में दो गज जमीन, जानें कहां दफनाया गया …

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में कक्षा 11 के छात्र सूर्या चौहान (17) की बकरीद के दिन चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपी असद का परिवार उसका अंतिम संस्कर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *