अयोध्या: कानपुर से आए 3 युवकों की सरयू में नहाते समय डूबकर हुई मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

अयोध्या: कानपुर से आए 3 युवकों की सरयू में नहाते समय डूबकर हुई मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

अयोध्या सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। 6 युवक नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। उनमें से जब एक युवक कुछ डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं। इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या पहुँचे थे। ये सभी नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करने की योजना थी। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में हर्षित व प्रियांशु भी डूब गए। घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले अभियान में तीनों डूबे युवकों के शवों बरामद कर लिया गया।

मरने वाले लोग –
<strong>अयोध्या: कानपुर से आए 3 युवकों की सरयू में नहाते समय डूबकर हुई मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान</strong>

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार, 1 हजार कर्मियों को अनुशासन में रहकर सेवा देने की नसीहत

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर…

    UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर

    उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के तहत काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के…