हिमाचल- प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी लगातार जारी, 300 से ज्यादा सड़कें बंद

Spread the love

हिमाचल- प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी लगातार जारी, 300 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचलप्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रेड अलर्ट के बीच बर्फबारी लगातार जारी है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शनिवार सुबह 10 बजे तक बर्फबारी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 350 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 1314 बिजली ट्रांसफॉर्मर 10 पेयजल योजनाएं ठप हैं।

कूल्लू और लाहौल में भारी बारिश-
कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला में भारी बारिश हो रही है। सुबह 10 बजे तक केलांग ने 40 सेंमी, उदयपुर में 40, सिस्सू में 30, नार्थ पोर्टल 30, साउथ पोर्टल में 60 सेंटीमीटर, कोकसर में 45, दारचा रोहतांग में 90, बरालाचा में 100, कुंजम पास में 100, शिंकुला दर्रा 110 सेंटीमीटर बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा जलोडी दर्रा में 30 और सोलंगनाला में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी से जिला किन्नौर के सभी ग्रामीण रूट अवरुद्ध-
भारी बर्फबारी के चलते जनजातीय जिला किन्नौर के सभी ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। ऊपरी शिमला, किन्नौर और आउटर सिराज के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। किन्नौर के पूर्वणी, यूला, रल्ली और निगुलसरी में भूस्खलन से एनएच 5 बंद है।

पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 20 से 25 सेमी तक बर्फबारी-
चंबा जिला में बारिश और बर्फबारी ने कहर ही बरपा दिया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर से 25.40 बर्फबारी हुई है। इसके अलावा शेष जिला में भारी बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे धरवाला, दिनका घार, दुर्गेठी में भूस्खलन से बंद पड़ गया है। जबकि, जिला के 25 मार्गो पर वाहनों की रफ्तार थमी होने से लोगों विशेषकर विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हांलाकि, पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करवाने के लिए विभागीय टीमें युद्ध स्तर पर डटी हुई हैं। कुल मिला कर मौसम के पूर्वांनुमान के बाद जिला में जमकर मेघ बरस रहे हैं।

और पढ़े  हिमाचल- 64 और नई पंचायतें बनीं, वार्डों के पुनर्सीमांकन के भी आदेश, 3,773 पंचायतों में होगा चुनाव

Spread the love
  • Related Posts

    Himachal-: प्रदेश में झमाझम बारिश, अटल टनल में तीन फीट बर्फबारी, यहां सड़क पर आया नाले का मलबा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात का दौर जारी है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को लाहौल, कुल्लू, शिमला और किन्नौर की…


    Spread the love

    नलवाड़ी मेला: कभी होता था लाखों का कारोबार, अब पूजा में उधार के बैल

    Spread the love

    Spread the loveबिलासपुर का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कभी उत्तर भारत के सबसे बड़े पशुधन मेलों में शुमार था। आज बदलते समय के साथ अपनी मूल पहचान खोता जा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *