उद्घाटन:- प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात को देंगे 52250 करोड़ की सौगात, एम्स राजकोट और सुदर्शन सेतु का करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन:- प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात को देंगे 52250 करोड़ की सौगात, एम्स राजकोट और सुदर्शन सेतु का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री बेट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, वह सुबह करीब 9.30 बजे द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे। दोपहर करीब एक बजे द्वारका में 4,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे एम्स राजकोट जाएंगे। रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट में लगभग 4:30 बजे 48,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखेंगे।

द्वारका में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह लगभग 2.32 किमी का देश का सबसे लंबा केबल सपोर्ट वाला पुल है। प्रधानमंत्री वाडिनार में पाइपलाइन, राजकोट-ओखा, राजकोट-जेतलसर-सोमनाथ और जेतलसर-वांसजालिया रेल विद्युतीकरण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे

  • Related Posts

    गुजरात: मर्डर केस में पत्नी को फंसाने की कोशिश, पति से पूछताछ में खुला चार साल पुराने शव और तीन हत्याओं का राज

    गुजरात के सूरत में चार साल पहले हत्या के बाद सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर जमीन में दबाया गया महिला का शव अब मिला है। पत्नी से विवाद…

    गुजरात: सूरत में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराई कार, मुंबई के 4 लोगों की मौत

    गुजरात के सूरत जिले में भारतमाला एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक डंपर से कार के टकराने के बाद मुंबई के चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने…