IND vs ENG:- भारत की शर्मनाक हार, पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता मैच,हार्टले का कमाल

IND vs ENG:- भारत की शर्मनाक हार, पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता मैच,हार्टले का कमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीत लिया है। इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला चार दिन में खत्म हुआ। हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह हार बेहद शर्मनाक है। मैच की चौथी पारी में भारत सिर्फ दो सत्र में ऑल आउट हो गया।

इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई। इस मैच में चौथे दिन की शुरुआत तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिरी दिन इंग्लैंड ने कमाल किया और मुकाबला अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने 190 रन से पिछड़ने के बाद यह मुकाबला जीता है। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे ओली पोप, जिन्होंने दूसरी पारी में 196 रन बनाए और टॉम हार्टले, जिन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट लिए। अपने घर में भारतीय टीम आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ ही हारी थी।
<strong>IND vs ENG:- भारत की शर्मनाक हार, पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता मैच,हार्टले का कमाल</strong>
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 246 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर 190 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 420 रन बनाए और भारत के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 202 रन पर सिमट गई और मैच हार गई।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…