IND vs ENG:- भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत रचा इतिहास,सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की

Spread the love

IND vs ENG:- भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत रचा इतिहास,सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने 434 रन से जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। राजकोट में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन बना सकी। भारत को 126 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में भारत ने 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बेन स्टोक्स की टीम को 557 रन का लक्ष्य थमाया। इसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टेस्ट में भारत की अब तक सबसे बड़ी जीत-
राजकोट में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए मैच में भारत ने 372 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 337 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रन से मात दी थी। इसके अलावा 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मोहाली में 320 रन से जीत दर्ज की थी।


Spread the love
और पढ़े  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की सशर्त वापसी, बुमराह टीम में शामिल
  • Related Posts

    IND vs IRE- आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराया, 0-1 की बढ़त बनाई

    Spread the love

    Spread the loveआयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए पहले मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। जवाब…


    Spread the love

    IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की सशर्त वापसी, बुमराह टीम में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *