75वां गणतंत्र दिवस: सबसे खास रही उत्तर प्रदेश की झांकी,नजर आया श्रीरामलला का बाल स्वरूप ।

Spread the love

75वां गणतंत्र दिवस: सबसे खास रही उत्तर प्रदेश की झांकी,नजर आया श्रीरामलला का बाल स्वरूप ।

आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जा रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम महिलाओं को केंद्र में रखते हुए बनाई गई।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इसमें सबसे खास उत्तर प्रदेश की झांकी रही। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तर प्रदेश की झांकी में भी श्रीरामलला का बाल स्वरूप नजर आया। वहीं, रैपिड रेल मॉडल और ब्रह्मोस मिसाइल को भी इस झांकी में शामिल किया गया था। उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर आधारित है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट किया। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।
वहीं, भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। इसके अलावा फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल रहा। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है।

और पढ़े  नो बैग डे - प्रदेश के स्कूलों में इसी महीने से होगी बैगलेस डे की शुरूआत, हर शनिवार को होगी मस्ती की पाठशाला

इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए झांकी, परेड और थीम के केंद्र में महिलाएं हैं। अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में…


    Spread the love

    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *