फिर पिता बनने वाले हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान,मार्च में घर आएंगी खुशियां।

Spread the love

फिर पिता बनने वाले हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान,मार्च में घर आएंगी खुशियां।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से पिता बनने वाले हैं। ये जानकारी मान ने खुद गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मैदान में रखे गए प्रशासनिक कार्यक्रम में दी।

मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण के दौरान जनता को खुशखबरी देते हुए कहा कि वह पिता बनने वाले हैं। मार्च तक उनके घर में खुशियां आएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

बेटा होगा या बेटी, कभी जानने की कोशिश नहीं की-
मान ने यह खुशी सामाजिक तौर पर इसलिए जाहिर की क्योंकि वह प्रदेश की जनता को इस खुशी के जरिए एक संदेश देना चाहते थे। सीएम मान ने बताया कि जब से उनकी पत्नी गर्भवती हुई है, उन्होंने कभी अपनी पत्नी का टेस्ट नहीं करवाया और टेस्ट करवा कर उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश नहीं कि उनके घर बेटा आने वाला है या बेटी।

सीएम मान ने प्रदेश की जनता को इसके जरिए यह संदेश दिया कि उनके घर में भी अगर कोई बेटी या बेटा जन्म लेता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। बस बच्चा तंदुरुस्त पैदा हो। मान ने कहा-पता नहीं किस वेश में आकर नारायण मिल जाए। पंजाब के सीएम मान ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। सभी को वहां जाना चाहिए। हमारी दिवाली, हमारा दशहरा, हमारी लोहड़ी और हमारी वैशाखी साझी है। हम धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते। हम काम की राजनीति करते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    33.5 डिग्री पारा: सामान्य से 7.5 डिग्री ऊपर, बढ़ने लगी गर्मी, AC-पंखे चालू; छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

    Spread the love

    Spread the loveमार्च का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप चूभने लगी है। इतना ही नहीं अब…


    Spread the love

    महंगी पड़ी विदेश की लालसा-  जाली शादी कर युवकों से ठगे 70 लाख से ज्यादा, पुलिस ने महिला समेत 2 को पकड़ा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में विदेश जाने का सपना कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन जाता है, लेकिन कई बार यही सपना उन्हें बर्बादी के कगार तक भी पहुंचा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *