School Closed:- जिलाधिकारी ने सर्दी के चलते इस जिले के 5वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक किये बंद|

School Closed:- जिलाधिकारी ने सर्दी के चलते इस जिले के 5वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक किये बंद|

त्तरप्रदेश के आगरा जिले में शीत लहर और ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।
जिलाधिकारी ने भानूचंद्र गोस्वामी पहले से पांचवी तक के सभी स्कूलों का अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश होने के कारण 12वीं तक के विद्यालयों का अवकाश रहेगा। इसके बाद 12वीं तक की छात्रों को राहत देते हुए 16 जनवरी से कक्षा 6 और इससे ऊपर के विद्यालय दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को गत रात का रिकॉर्ड भी टूट गया। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री रह गया। इससे पहले 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री के निचले स्तर पर पहुंचा था। रजाई के अंदर भी लोग सर्दी महसूस कर रहे थे। फुटपाथ पर रात गुजारने वालों ने अलाव का सहारा लिया तो घरों में ब्लोअर और रूम हीटर ने कमरे के तापमान को सामान्य करने में मदद की।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…