वियतनाम में डॉ. विपिन कुमार को मिला विश्व हिंदी सेवा सम्मान

Spread the love

वियतनाम में डॉ. विपिन कुमार को मिला विश्व हिंदी सेवा सम्मान

हो चि मिन्ह सिटी / वियतनाम

विश्व हिन्दी परिषद के महासचिव, डॉ. विपिन कुमार, को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुशंसा के आधार पर वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा हो चि मिन्ह सिटी,वियतनाम में विश्व हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा गया । यह सम्मान डॉ. कुमार को उनके अद्वितीय और अव्वल प्रयासों को मान्यता प्रदान के रूप में किया गया । ।विदित हो कि इससे पहले भी डॉ विपिन कुमार भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं वक्ता के तौर पर विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस एवं फिजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मुख्य सम्पादक डॉ विश्वरूप रॉय चौधरी के पहल पर इस सम्मान की घोषणा वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा किया गया , जो डॉ. विपिन कुमार के नेतृत्व में ‘विश्व हिन्दी परिषद’ द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किए गए अधिकतम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलनों को मान्यता प्रदान के रूप में किया है। डॉ. विपिन कुमार ने पिछले दो दशकों से ‘विश्व हिन्दी परिषद’ के महासचिव के रूप में संस्था का नेतृत्व किया है और इस दौरान हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण सम्मेलनो का आयोजन किया है, जैसे कि हिन्दी दिवस समारोह, विश्व हिन्दी दिवस समारोह, और कवि सम्मेलन।

डॉ. कुमार ने इस सम्मान को स्वीकारते हुए हिंदी प्रेमियों एवं विश्व हिंदी परिषद के हज़ारों पदाधिकारियों एवं लाखों समर्पित सदस्यों के सामूहिक प्रयासों और मेहनत की प्रतिबद्धता का परिचायक माना है, जो हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान को विश्व में स्थापित करने में मदद करेगा।डॉ. विपिन कुमार ने हिन्दी के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है ।उन्होंने इस मौके पर सम्बोधित देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार जताया है,साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के महत्व को बताया है और इसके लिए विश्व समुदाय से समर्थन की आवश्यकता जतायी है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

डॉ. विपिन कुमार का समर्पण एवं प्रतिबद्धता केवल हिन्दी और भारतीय भाषाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कार्यों ने हिन्दी को विश्व में आयुष,मानवाधिकार, और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है।डॉ. विपिन ने हिन्दी भाषा और साहित्य पर कई पुस्तकों का लेखन भी किया है। इनमें “हिन्दी और समाज”, “सबका साथ, सबका विकास” शामिल है।डॉ. कुमार के इस सम्मान से हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलेगा और यह हिन्दी भाषा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाषा के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

    Spread the love

    Spread the loveइंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *