पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले पति को मिली 9 साल की जेल, 7 साल तक चला केस

Spread the love

पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले पति को मिली 9 साल की जेल, 7 साल तक चला केस

छत्तीसगढ़ / रायपुर –

दुर्ग जिले में पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले पति को 9 साल की जेल हुई है. इस मामले में आरोपी के माता-पिता और उसकी बहन को भी दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है. मामले में 7 साल तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में चली सुनवाई के बाद फैसला आया है.
जानकारी के मुताबिक वैशाली नगर विधानसभा के नेहरू नगर निवासी कारोबारी निमिष अग्रवाल (42) की शादी 2007 में हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही कारोबारी निमिष ने पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं कारोबारी पत्नी को अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता था. इस बीच पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी 2016 में ससुराल छोड़कर मायके में रहने लग गई.

बच्ची के जन्म के बाद पहुंची कोर्ट

कुछ समय बाद पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. दुर्ग जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इस मामले में सबूतों और बयानों के आधार पर आरोपी निमिष अग्रवाल को धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) का दोषी माना और उसे 9 साल के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थ दंड की सजा सुनाई.


Spread the love
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़- प्रशासनिक बदलाव: विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, नए प्रभार तय, देखें आदेश की कॉपी

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विभागीय जिम्मेदारियों के…


    Spread the love

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *