हरिद्वार- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जगद्गुरु आश्रम,ये वादा कर लौटे भागवत ||

हरिद्वार- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जगद्गुरु आश्रम,ये वादा कर लौटे भागवत ||

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिलने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने माता राजराजेश्वरी के सामने मत्था टेका। इसके बाद पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत कालीन शिव मंदिर और ब्रह्मलीन संत स्वामी प्रकाशानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से गोपनीय वार्ता की और संत समाज व संघ के अन्य जिम्मेदारों से भेंट के दौरान कुशलता पूछी। उन्होंने मौजूद संतों और स्वयंसेवियों तथा विचार परिवार के अन्य शीर्षजनों से 22 जनवरी को अयोध्या में मिलने का वादा किया।

जगद्गुरु ने कहा कि संत समाज ही नहीं समूचे विश्व में मौजूद रामभक्त खुश हैं। राम राज्य की परिकल्पना के साथ जिस मंदिर के निर्मााण मुहिम शुरू हुई वह आज साकार होने वाली है। इसमें प्रत्येक उस संत का त्याग और बलिदान सार्थक हो रहा है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन की नींव रखी।

तमाम कारसेवकों का बलिदान सफल हुआ जिन्होंने सैकड़ों वर्ष पूर्व अपने आराध्य को स्थापित करने का संकल्प लिया था।
इस दौरान दिव्य ज्योति सेवा मिशन के संस्थापक आशीष, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश, जगदीश गुप्ता, नारायण स्वामी, उमेश त्रिवेदी, अभिषेेक त्यागी, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…